फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moosewala Murder : मूसेवाला के बाद बंबिहा गिरोह के शूटर की करनी थी हत्या, गोल्डी ने दिए थे निर्देश

Wed, 22 Jun 2022 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों से सूचना मिली है कि लॉरेंस बिश्रोई-गोल्डी बराड़ व दविंदर सिंह बंबिहा गिरोह में जल्द ही गैंगवार होनी थी। लॅारेंस बिश्रोई-गोल्डी बराड़ गिरोह को बंबिहा गिरोह के शूटर चस्का की हत्या करनी थी। 
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद लॅारेंस बिश्रोई व गोल्डी बराड़ गिरोह को पंजाब के दविंदर बंबिहा गिरोह के शूटर नीरज गुप्ता उर्फ चस्का की हत्या करनी थी। इसके लिए गोल्डी ने शूटरों को निर्देश दे दिए थे। जांच में ये बात सामने आई है कि सिद्धू की हत्या के लिए विदेशी हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। ग्लाक पिस्टल व हैंडग्रेड चीन के हैं। कुछ हथियार चेकोस्लोविया के हैं। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल के अधिकारी मान रहे हैं कि तस्करी करके इन विदेशी हथियारों को भारत लाया गया है। पुलिस हथियारों की पूरी चेन को खंगालने में लगी है। इसके लिए हिसार-सिरसा से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। शूटरों ने 27 मई को भी उसका कई किमी तक पीछा किया था तब भी संदीप उर्फ केकड़ा ने मुखबिरी की थी।  

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों से सूचना मिली है कि लॉरेंस बिश्रोई-गोल्डी बराड़ व दविंदर सिंह बंबिहा गिरोह में जल्द ही गैंगवार होनी थी। लॅारेंस बिश्रोई-गोल्डी बराड़ गिरोह को बंबिहा गिरोह के शूटर चस्का की हत्या करनी थी। 
विज्ञापन


27 मई को संदीप केकड़ा ने मुखबिरी की थी 
प्रियव्रत ने ये भी खुलासा किया है कि संदीप उर्फ केकड़ा ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए मुखबिरी की थी। 27 मई को वह गार्डों के बिना घर से कोर्ट के लिए निकला था, लेकिन उसकी कार की रफ्तार ज्यादा होने से बच गया। साथ ही केकड़ा को मुखबिरी करने में कुछ देर हो गई थी। शूटरों ने काफी दूर तक मूसेवाला का पीछा किया था।

लकी गौरव पटियाल चला रहा है बंबिहा गिरोह 
2016 में पंजाब पुलिस की मुठभेड़ में दविंदर सिंह बंबिहा मारा गया था। अब इस गैंग को आर्मेनिया में बैठा गैंगस्टर लकी गौरव पटियाल चलाता है। मोगा जिले के बंबिहा गांव में जन्मे दविंदर बंबिहा का असली नाम दविंदर सिंह सिद्धू था। पहले वह कबड्डी खिलाड़ी था। 2010 में जब वह कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था तब उसका नाम हत्या के एक मामले में सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें