नाबालिग को लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति अक्सर उसे लालच देकर बुलाता था। इसके बाद वह दुष्कर्म करता था।
दिल्ली के प्रह्लादपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। हैवान बना एक अधेड़ पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को लालच लेकर दुष्कर्म कर रहा था। आरोप है कि अधेड़ नाबालिग को लालच देकर अपने पास बुलाता था फिर उसके साथ दुष्कर्म करता था। उसके इस कुकृत्य की जानकारी मिलते ही पीड़िता की नानी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मेडिकल कराया है, और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
अक्सर टॉफी, चॉकलेट और पैसे का लालच देकर बुलाता था
पुलिस ने बताया कि 12 साल की बच्ची अपनी नानी के साथ इलाके में रहती है। बच्ची अनाथ है। बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति अक्सर उसे टॉफी, चॉकलेट और पैसे का लालच देकर बुलाता था। जिसके बाद उसने कई बार गलत काम(दुष्कर्म) किया। पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म और पोक्सो की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।