फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kidney Racket: पुण्य का काम बताकर लोगों से लेते थे किडनी, न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी डाक्टर

Sun, 05 Jun 2022 04:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

पुलिस ने बताया कि उन्हें आरोपियों के पास से कई ऐसे वीडियो मिले हैं जिनकी मदद से वे पीड़ितों को किडनी बेचने के लिए तैयार करते थे। इन वीडियो में किडनी दान को पुण्य का काम बताया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किडनी रैकेट के आरोपी गरीब व अशिक्षित लोगों को किडनी दान करना पुण्य का काम बताकर उनकी किडनी लेते थे। आरोपियों के मोबाइल से ऐसे वीडियो मिले हैं जो किडनी डोनर व रिसीवर के हैं। वीडियो दिखाकर ये पीड़ितों को किडनी बेचने के लिए तैयार करते थे। इधर, गिरफ्तार आरोपी डाक्टर प्रियांश शर्मा उर्फ समीर का एक दिन का पुलिस रिमांड शनिवार को खत्म हो गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि किडनी रैकेट के मास्टर माइंड कुलदीप विश्वकर्मा उर्फ केडी समेत अन्य आरोपियों के मोबाइल से काफी वीडियो मिले हैं। इनमें ज्यादातर वीडियो तीन से चार मिनट के हैं। इनमें किडनी दान को पुण्य का काम बताया गया है। उन्होंने बताया कि वह अपने गिरोह के सदस्यों को इन वीडियो को दिखकर किडनी देने वाले ज्यादा से ज्यादा लोग लाने के लिए कहता था। वीडियो दिखाने के बाद लोग जल्द ही इनके झांसे में आ जाते थे। कुलदीप के मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से पता लगा है कि वह मोबाइल पर दिनभर किडनी से संबंधित चीजें ही देखता रहता था। इस वजह से उसे किडनी के बारे में काफी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर वह लोगों को झांसे में लेता था।
 
दो आरोपियों की हुई पहचान 
हौजखास पुलिस ने दो और आरोपियों की पहचान कर ली है। इन आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये आरोपी भी किडनी डोनर ढूंढकर लाते थे और किडनी प्रत्यारोपण में सहायता करते थे। पुलिस किडनी रैकेट में अभी तक दो डॉक्टर समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


पैसे के विवाद में पहले रैकेट से हुआ था अलग 
कुलदीप इससे पहले दूसरे किडनी रैकेट में काम करता था। ये रैकेट जयपुर, राजस्थान में चल रहा है। इस रैकेट में भी कुलदीप किडनी प्रत्यारोपण करता था। राजस्थान वाले गिरोह के लोग इसे कम पैस देने लगे थे। इस वजह से उसका उन लोगों से विवाद हो गया था। इसके बाद ये गिरोह से अलग हो गया और दिल्ली में अपना किडनी रैकेट चलाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें