फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नरेला में मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दो को किया गिरफ्तार, पुलिस टीम पर की थी गोलीबारी

Fri, 04 Mar 2022 09:29 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान बाकनेर गांव नरेला निवासी सोनू (24) और सुनील (33) के रूप में हुई है। गोली सोनू के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी उत्तरी जिले के स्पेशल स्टाफ और बदमाशों के बीच नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में शुक्रवार दोपहर मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस घायल बदमाश का प्राथमिक इलाज करवाने के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों ने दो मार्च को पीछा करने पर पुलिस टीम पर गोली चला दी थी। इससे पहले एक बदमाश वर्ष 2020 में भी पुलिस टीम पर गोलीबारी की थी। बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान बाकनेर गांव नरेला निवासी सोनू (24) और सुनील (33) के रूप में हुई है। गोली सोनू के पैर में गोली लगी है। नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने के पुलिसकर्मी बुधवार दोपहर गश्त कर रहे थे। बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक ने बताया कि सफेद स्कूटी सवार दो बदमाश उसका मोबाइल फोन छीन लिया है। पीड़ित के इशारा करने पर पुलिस टीम ने स्कूटी सवार बदमाशों का पीछा किया। यह देखकर एक बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस टीम ने भी अपने बचाव में तीन राउंड गोली चलाई। लेकिन बदमाश गलियों में घुसकर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक आशीष दुबे और सचिन मान ने बदमाशों पर निगरानी शुरू की। पुलिस टीम को शुक्रवार दोपहर बदमाशों के शाहपुर गढ़ी गांव आने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। बाइक से आए बदमाशों को रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर तीन राउंड गोली चला दी। पुलिसने जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच गोलियां चलाईं। एक गोली सोनू के पैर में लगी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस टीम सोनू को अस्पताल लेकर गई। जहां उपचार के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुनील पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट व अन्य मामले दर्ज हैं। वर्ष 2020 में सुनील ने पुलिस टीम पर गोली चलाई थी। वहीं, सोनू पर पुलिस टीम पर गोली चलाने का एक मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें