फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में 84.1 मिमी बारिश, सात साल का रिकॉर्ड टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हुई बारिश ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते 24 घंटे के भीतर राजधानी में 84.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो वर्ष 2013 के बाद से सबसे अधिक है। इससे पहले अगस्त में सात साल पहले 95.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। अगले 24 घंटे में भी मानसून सक्रिय रहेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिन से लोगों का गर्मी से बुरा हाल था। सप्ताह भर से मौसम बन रहा था, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश से राहत अधूरी थी। ऐसे में मंगलवार की सुबह से ही पूरे दिल्ली-एनसीआर में काले बादल छा गए थे। कुछ देर में ही बादलों ने बरसना शुरू किया और रिमझिम फुहारों के साथ शाम तक बारिश का दौर जारी रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच कम 28.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो वर्ष 2010 के बाद से सबसे कम है। इससे पहले यह 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 77 से 100 फीसदी तक दर्ज किया गया। दिल्ली के विभिन्न मानक केंद्रों पर लोदी रोड में सबसे अधिक 87.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा पालम में 43.6 मिमी, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 45 मिमी, आया नगर में 28.8, गुरुग्राम में 25.6, नोएडा में 16 मिमी व पीतमपुरा में 27 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में भी दिल्ली-एनसीआर का मौसम साफ नहीं होगा। ऑरेंज अलर्ट की संभावना को देखते हुए मध्यम स्तर तक की बारिश की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इसके अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी है। हालांकि, तेज बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें