फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा, जीजा और मौसा की बात न सुनना!: कॉल कर ये बताएंगे अपनी समस्या, बात पर अमल करते ही आप पड़ जाएंगे संकट में

Sun, 16 Jun 2024 09:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

पीड़ित यूपी के कन्नौज का रहने वाला है। उसके पास बीती 7 जून को एक कॉल आई थी। जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को उसका बहनोई बताया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठग आए दिन ठगी के नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं। ताजा मामला रिश्तेदार बनकर ठगी करने का है। हरियाणा के गुरुग्राम में साइबर क्राइम साउथ थाना क्षेत्र में जालसाज ने फोन पर बहनोई बताकर युवक को 40 हजार रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में यूपी के कन्नौज निवासी रोहित कुमार ने कहा कि वह बेगमपुर खटौला गांव में किराये पर रहता है। उसके पास बीती 7 जून को एक कॉल आई। जिसमें फोन करने वाले ने खुद को रोहित का बहनोई बताया, जिसकी आवाज भी उसके जीजा से मिल रही थी।

विज्ञापन

फोन करने वाले ने रोहित से कहा कि वह उसके अकाउंट में 45 हजार रुपये भेज रहा है। जिसमें से 40 हजार रुपये वह उसके जानकार को फोन पे के जरिए भेज दे। बाकी के 5 हजार रुपये बाद में ले लिए जाएंगे। उसने पहले 10 रुपये रोहित को भेजे और पुष्टि होने के बाद दो बार में 45 हजार रुपये भेजने के मैसेज भेजे। जिसके बाद रोहित ने दिए हुए नंबर पर 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन रुपए भेजे जाने के बाद रोहित के अकाउंट में से 40 हजार रुपये कम हो गए तो उसने उसी नंबर पर फोन किया। लेकिन रोहित का फोन काट दिया गया। रोहित के समझ में आ गया कि उसके साथ ठगी हो गई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

इस तरह फंसाते हैं ठग

ठग अब रिश्तेदार बनकर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। ज्यादातर मामलों में फोन के जरिए ही अपने शिकार को फंसाते हैं। जालसाज कई बार अपने शिकार को नकली दावों में फंसाकर किसी तरह की आपात स्थिति में फंसने का दावा करते हैं। साइबर ठग इस मामले में काफी चालाक होते हैं, ऐसे में वे लोगों से किसी को भी इस बारे में बताने से मना करते हैं। वहीं ठग इतने चालाक होते हैं कि लोगों को अपनी बातों में उलझाकर उनसे पर्सनल जानकारी जैसे बैंकिंग डिटेल हासिल कर लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें