फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने आरोपी नाबालिग को किया गिरफ्तार

Thu, 15 Aug 2024 02:09 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

द्वारका नॉर्थ इलाके में एक नाबालिग ने पुरानी रंजिश में 18 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने सोमवार की देर रात युवक पर हमला कर फरार हो गया। मृत युवक की पहचान आशु के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका नॉर्थ इलाके में एक नाबालिग ने पुरानी रंजिश में 18 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने सोमवार की देर रात युवक पर हमला कर फरार हो गया। मृत युवक की पहचान आशु के रूप में हुई है। सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान आशु ने बुधवार रात को दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है और उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात भरत विहार इलाके में युवक को चाकू मारे जाने की सूचना मिली थी। घायल युवक को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने आशु को सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उसके भाई लक्की ने बताया कि परिवार में माता पिता और उसके अलावा आशु था। उसकी मां सोसाइटी में घरेलू सहायक का काम करती है। 

उसने पुलिस को बताया कि भाई का काफी दिन पहले पड़ोस में रहने वाले नाबालिग से झगड़ा हुआ था। सोमवार देर रात आरोपी ने मौका पाकर उसके भाई पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी और उसे बुधवार को इलाके से पकड़ लिया। इसी बीच बुधवार रात आशु ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें