अमर उजाला के रक्तदान शिविर में रक्तदान करते बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह और नगर पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर शुक्रवार को देश के 100 से अधिक शहरों में महादानियों का महामेला लगा है। मौका है, विश्व रक्तदाता दिवस का। हर साल की तरह इस साल भी अमर उजाला फाउंडेशन ने अपने प्रसार वाले राज्यों में शुक्रवार(14 जून) को रक्तदान कैंप लगाया है।
इस मौके पर दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कई शहरों में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और यहां भारी संख्या में लोग रक्तदान करने पहुंच रहे हैं। आज अमर उजाला रक्तदान शिविर में बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह और नगर पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग ने भी रक्तदान किया।
बुलंदशहर में रक्तदान शिविर पर पहुंचे लोग
मुरादनगर में लगा रक्तदान शिविर
मुरादनगर में लगे रक्तदान शिविर में महादान करते रक्तदाता