फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की दबंगई: उल्टी करने से रोका तो औरतों ने कार चालक को पीटा, शीशे तोड़े... बीचबचाव करने वाले को भी धुना

Mon, 20 Nov 2023 10:09 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सात आरोपियों को पकड़ लिया। इस दौरान महिलाएं पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने लगीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कापसहेड़ा इलाके में कार में सवार महिलाओं ने उल्टी करने से रोकने पर चालक की पिटाई कर दी। महिलाओं ने एक परिचित और अन्य महिला सहयोगियों को बुला लिया, जिन्होंने चालक की पिटाई कर दी और डंडे से कार के शीशे तोड़ दिए। बीच बचाव में आए एक राहगीर की भी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सात आरोपियों को पकड़ लिया। इस दौरान महिलाएं पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने लगीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पीड़ित की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है। पेशे से चालक प्रदीप गुरुग्राम के अशोक विहार में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी कार चलाते हैं। 14 नवंबर की सुबह उन्हें सहारा मॉल के पास से बुकिंग मिली। बुकिंग साध नगर, पालम निवासी जसपाल नाम के व्यक्ति ने की थी। वहां पहुंचने पर उन्होंने तीन महिलाओं को द्वारका सेक्टर 16 तक छोड़ने के लिए कहा। महिलाओं को लेकर वह द्वारका रवाना हो गए।

द्वारका लिंक रोड पर एक महिला कार का शीशा नीचे कर उल्टी करने लगी। इस पर प्रदीप ने कार रोक दी और महिला को कार से नीचे उतरकर उल्टी करने के लिए कहा। इस बात पर तीनों महिलाएं उन्हें गाली देने लगीं और एक ने प्रदीप को थप्पड़ मार दिया। प्रदीप ने उन्हें आगे ले जाने से मना कर दिया। इसी बीच एक महिला ने जसपाल को फोन कर दिया।
विज्ञापन

जसपाल तीन-चार लड़कियों के साथ कार से वहां पहुंच गया। सभी चालक के साथ मारपीट करने लगे। आरोपी ने डंडा मारकर कार के शीशे तोड़ दिए। शोर शराबा होते देख वहां से गुजर रहे राहगीर प्रवीण ने बीच बचाव करने लगे। आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। प्रदीप ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें