फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आया दो जून का सच: कैदी की जेल में पिटाई से हुई थी मौत, जहर खाकर जान देने की बात झूठी, मामला हुआ दर्ज

Mon, 20 Nov 2023 09:14 AM IST
आकाश दुबे शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो जून 2023 को मंडोली जेल नंबर-13 में तंबाकू चोरी का आरोप लगाकर कैदियों ने मुस्तकीम की पिटाई कर दी थी। उस समय आशंका जाहिर की गई थी मुस्तकीम ने जहरीला पदार्थ खाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडोली जेल में विचाराधीन कैदी की मौत के मामले पुलिस ने करीब साढ़े छह माह बाद गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। दो जून 2023 को मंडोली जेल नंबर-13 में तंबाकू चोरी का आरोप लगाकर कैदियों ने मुस्तकीम की पिटाई कर दी थी। उस समय आशंका जाहिर की गई थी मुस्तकीम ने जहरीला पदार्थ खाया।

विज्ञापन

मामले की मजिस्ट्रेट जांच हुई। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। सीसीटीवी की जांच करने पर कुछ कैदी मुस्तकीम को पीटते हुए दिखाई दिए। फुटेज, पीएम और एफएसएल रिपोर्ट के अलावा अन्य जांचों के बाद मजिस्ट्रेट ने माना कि पिटाई की वजह से मुस्तकीम की मौत हुई थी। हर्ष विहार थाना पुलिस ने शुक्रवार को गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी कैदियों से पूछताछ कर मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो जून को मंडोली जेल नंबर-13 के वार्ड नंबर-एक में बंद कैदी मुस्तकीम को अचेत अवस्था में जीटीबी अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पांच जून को मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। चोरी के मामले में करावल नगर निवासी मुस्तकीम जेल में था। मजिस्ट्रेट जांच के दौरान सेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की तो उसमें कुछ कैदी उसे पीटते दिखे। जांच में पता चला कि तंबाकू को लेकर कैदियों ने मुस्तकीम की पिटाई की। इस वजह से उसकी मौत हो गई। जांच के बाद अब शुक्रवार को इस संबंध में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें