फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे के दिन पत्नी ने चुनी मौत: पति आए दिन करता था मारपीट, रोज करता था ऐसा सलूक, पर जालिम को न आया तरस

Fri, 17 Feb 2023 08:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी

सार

आरोप है कि पति आए दिन मारपीट करता था और मानसिक और शारीरिक शोषण करता था। मृतका के परिजन की ओर से पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

14 फरवरी को विवाहिता खुशबू ने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। आरोप है कि पति आए दिन मारपीट करता था और मानसिक और शारीरिक शोषण करता था। मृतका के परिजन की ओर से पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बलिया जिले के गांव जलेसर निवासी विक्रम सिंह बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव में परिवार के साथ रहता है। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। विक्रम सिंह की पत्नी खुशबू ने घरेलू विवाद के कारण आत्महत्या कर ली थी। परिजन ने आरोप लगाया थ कि विक्रम आए दिन खुशबू के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन

उसे पीटकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इस कारण 14 फरवरी को विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसमें परिजन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और घटना के बाद से आरोपी पति विक्रम फरार चल रहा था। शनिवार को उसे छपरौला के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें