फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मौसम का सर्वाधिक गर्म दिन, पारा पहुंचा 39.1 डिग्री सेल्सियस

Mon, 28 Mar 2022 11:14 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। 

सार

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत से सात डिग्री अधिक 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सोमवार को दिन मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान मौसम के औसत से सात डिग्री अधिक 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर)के कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को नरेला में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री अधिक 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। लोधी रोड, रिज, गुरुग्राम, आयानगर, नजफगढ़, पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 40, 40.1, 40.5, 40.2, 40.7 और 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो मौसम का सर्वाधिक है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान के मुताबिक सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने दिल्ली के कुछ स्थानों पर अगले दो दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना जताई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर मैदानी इलाकों के लिए गर्मी की लहर घोषित की जाती है। सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान होने पर गर्मी की लहर गंभीर स्तर पर होती है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मार्च में बारिश न होने के कारण इतनी भीषण गर्मी पड़ी है। सामान्य तौर पर दिल्ली में मार्च में औसतन 15.9 मिमी बारिश होती है।पिछले साल 30 मार्च को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कम से कम 13 वर्षों में महीने में सर्वाधिक था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें