याचिकाकर्ता अंजलि भारद्वाज के वकील प्रशांत भूषण की दलील सुनने के बाद न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने आदेश सुरक्षित रख लिया। याचिकाकर्ता ने सीआईसी के 16 दिसंबर 2021 के आदेश को चुनौती दी थी।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को एक चुनौती देने वाली याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के आदेश और 12 दिसंबर 2018 को हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक के एजेंडे के संबंध में आरटीआई के तहत जानकारी मांगने की चुनौती देने वाली याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता अंजलि भारद्वाज के वकील प्रशांत भूषण की दलील सुनने के बाद न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने आदेश सुरक्षित रख लिया। याचिकाकर्ता ने सीआईसी के 16 दिसंबर 2021 के आदेश को चुनौती दी थी। जिसमें उनकी दूसरी अपील खारिज कर दी थी। याचिकाकर्ता ने 26 फरवरी 2019 को आरटीआई आवेदन में मांगी गई उपलब्ध जानकारी का खुलासा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की थी।