तीन जिलों के बच्चे सबसे आगे
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 26 मार्च को दिल्ली में 45184 बच्चों ने टीका की पहली खुराक हासिल की है। इनमें उत्तर पश्चिम जिला सबसे आगे है। इस जिले में 7197 बच्चों को टीका दिया गया। वहीं दक्षिण पश्चिम और पश्चिम दिल्ली में क्रमश: 5771 और 5274 बच्चों को खुराक दी गई। इनके अलावा बाकी जिलों में यह संख्या पांच हजार से नीचे है। इसी तरह 25 मार्च को उत्तर पश्चिम जिले में ही 6532 बच्चों ने टीका लिया जो पूरी दिल्ली में सबसे अधिक था। इस दिन भी दक्षिण पश्चिम में 5701 और पश्चिमी दिल्ली में 5763 बच्चों का टीकाकरण हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने इन तीनों जिलों का उदाहरण देते हुए बाकी से भी टीकाकरण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश भी जारी किए हैं।
पांच दिन से 40-40 हजार से ज्यादा बच्चे ले रहे टीका
दिल्ली में बीते पांच दिन 40-40 हजार से ज्यादा बच्चे टीका ले रहे हैं। बीते 26 मार्च को दिल्ली में कुल 84250 टीकाकरण हुआ जिनमें 45211 की आयु 12 से 14 साल के बीच थी। वहीं 9923 की आयु 15 से 17 वर्ष के बीच रही। इसी तरह 25 मार्च को 44275, 24 मार्च को 48526, 23 मार्च को 47298, 22 मार्च को 42776 और 21 मार्च को सर्वाधिक 31194 खुराक बच्चों को दी गईं।
अभी तक टीका ही एक मात्र ऐसा उपाय है जिसकी बदौलत कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है। हमने ओमिक्रॉन की लहर में इसका अनुभव भी किया है। हमारे यहां आने वाले मरीजों में उनकी हालत सबसे ज्यादा गंभीर रही, जिन्होंने टीका नहीं लिया था। इसलिए बच्चों का टीकाकरण बहुत जरूरी है। अभिभावकों को इसके लिए आगे आना चाहिए। - डॉ. सुरेश कुमार, निदेशक, लोकनायक अस्पताल