फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सेल्फी लेते समय दो किशोर जोहड़ में गिरे, एक की मौत दूसरे की बचाई जान

Fri, 18 Mar 2022 10:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में बादशाहपुर के पलड़ा गांव में जोहड़ के किनारे सेल्फी लेने के दौरान दो किशोरों का पैर फिसल गया। जिसमें एक की जान बचा ली गई और एक की डूबने से मौत हो गई।गोताखोरों की टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
जोहड़ में डूबने से एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के बादशाहपुर में होली के दिन सेल्फी ले रहे दो किशोर पैर फिसलने से जोहड़ में गिर गए। दोनों को डूबता देखकर तीसरे किशोर ने जोहड़ में कूदकर एक की जान बचा ली, जबकि दूसरे की डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बादशाहपुर के पलड़ा गांव में जोहड़ के किनारे तीन किशोर श्रृंखला बनाकर सेल्फी ले रहे थे। सेल्फी लेने के दौरान ललित (17) और राहुल (17) पैर फिसलने से नीचे जोहड़ में गिर गए। तीसरे किशोर ने कूदकर ललित को तो बाहर निकाल लिया, मगर राहुल को नहीं पकड़ पाया।

घटना की जानकारी फायर विभाग व पुलिस को दी गई। जिसके बाद गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की छानबीन के बाद राहुल के शव को बाहर निकाला गया। बादशाहपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें