मोबाइल सर्विलांस के आधार पर टीम ने दो आरोपियों को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरेापियों की पहचान क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद निवासी आर्यन नायक (29) और श्यामसुंदर (28) पुत्र देवेंद्र शाह के रूप में हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2014-15 में सेक्टर-62, नोएडा इंश्योरेंस कंपनी में काम कर चुके हैं। जहां उन्होंने बीमा कराने के लिए ग्राहकों से बातचीत करने का तरीका सीखा था। आरोपियों के पास से करीब 1000 लोगों का डाटा मिला है। ये 500 लोगों के साथ ठगी और उतने ही लोगों से ठगी का प्रयास कर चुके हैं। पुलिस उनके चार साथियों की तलाश कर रही है।
ऐसे करते थे ठगी
आरोपी लोगों से बीमा कराने के लिए कहते थे और उन्हें अच्छा रिर्टन मिलने का झांसा देते थे। विश्वास जीतने के लिए फर्जी आईडी भेज देते थे। पीड़ित से फर्जी आईडी से खुलवाए गए बैंक खातों में पैसा जमा करा लेते थे। उसके बाद आरोपी फर्जी बीमा बनाकर पीड़ित को भेज देते थे। बैंक में पैसा आते ही वह निकाल लेते थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरोह में पांच से छह लोग हैं।