फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Delhi: नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए ड्राइवर ने पुराने मालिक के घर में की लूटपाट, चाकू से किया हमला

Tue, 24 May 2022 01:30 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बदमाश सोने की दो चूड़ियां ही लूट पाए कि मालकिन ने दूसरे कमरे से पड़ोसियों को बदमाश के घर में घुसने की जानकारी दे दी। पड़ोसियों के शोर मचाने पर बदमाश भागने लगे। इस दौरान बदमाशों ने मालिक, उसकी मां और एक पड़ोसी पर चाकू से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
गिरफ्तार तीनों आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशोक विहार इलाके में नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने, कर्ज उतारने और बेटे के स्मार्ट फोन की मांग को पूरा करने के लिए एक ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ पुराने मालिक के घर धावा बोल दिया। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और विरोध करने पर मालिक के पिता पर चाकू से हमला कर दिया। 

विज्ञापन


बदमाश सोने की दो चूड़ियां ही लूट पाए कि मालकिन ने दूसरे कमरे से पड़ोसियों को बदमाश के घर में घुसने की जानकारी दे दी। पड़ोसियों के शोर मचाने पर बदमाश भागने लगे। इस दौरान बदमाशों ने मालिक, उसकी मां और एक पड़ोसी पर चाकू से हमला कर दिया। 

पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपी ड्राइवर की पहचान की और देर रात अमन विहार से ड्राइवर, उसके बेटे और एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गहने, दो चाकू, खून से सना कपड़ा और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और बाइक बरामद कर ली। पुलिस खिलौने वाली पिस्टल की बरामदगी का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि गिरफ्तार ड्राइवर की पहचान बुधविहार निवासी राजा, उसके बेटे माइकल और साथी विपिन के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रात 8.20 बजे पुलिस को अशोक विहार में कारोबारी के घर के सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट करने और विरोध करने पर चार लोगों पर चाकू से हमला करने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों महेश गुप्ता, उनके पिता जय प्रकाश गुप्ता, उनकी मां कमला देवी और पड़ोसी पियूष गुप्ता को अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। 

महेश ने बताया कि रात में तीन बदमाश पार्सल देने के बहाने घर में घुस गए। एक ने हेलमेट और मास्क पहन रखा था। जबकि दो मास्क और टोपी पहने थे। घर में घुसते ही बदमाश पिस्टल और चाकू निकालकर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। लेकिन महेश की पत्नी रत्ना गुप्ता अपनी तीन साल की बेटी के साथ दूसरे कमरे में खुद को बंद कर लिया। बदमाश महेश की मां के हाथ से दो सोने के चूड़ियां को लूट लिया। विरोध करने पर उसने महेश, उसके पिता और मां पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस बीच रत्ना ने फोन से अपने पड़ोसियों को घर में बदमाशों के घुसने की जानकारी दे दी। कई पड़ोसी घर के बाहर आकर शोर मचाने लगे। शोर सुनकर बदमाश भागने लगे। पड़ोसी पियूष ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, बदमाश उसपर चाकू से हमला कर फरार हो गए। 
 

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पकड़े गए बदमाश

जिले के स्पेशल स्टाफ निरीक्षक अमित कुमार, सब इंस्पेक्टर कुलदीप और विजेंद्र की टीम ने जांच के दौरान घर और आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। भागने के दौरान एक बदमाश का हेलमेट गिर गया था। जब उस बदमाश के फोटो को परिवार वालों को दिखाया गया तो उनलोगों ने अपने एक साल पुराने ड्राइवर राजा के होने का शक जताया। पुलिस टीम तुरंत राजा के दिए गए पते वजीरपुर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि राजा यहां से अपनी झुग्गी बेचकर जा चुका है। आस पास के लोगों और राजा के ड्राइवर दोस्तों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वह बुधविहार में शिफ्ट कर गया है। पुलिस की टीम वहां राजा के घर का पता लगाकर उसे दबोच लिया। उसके निशानदेही पर पुलिस ने उसके बेटे और साथी को पकड़ लिया। इनके निशानदेही पर पुलिस खून से सना कपड़ा पंजाबीबाग के सड़क किनारे से बरामद कर लिया। जबकि बदमाशों ने बताया कि खिलौने वाली पिस्टल को अशोक विहार इलाके में फेंक दिया था। जिसकी बरामदगी का प्रयास कर रही है। 

बदला, बेटे का शौक और कर्ज चुकाने के लिए दिया वारदात को अंजाम
पूछताछ के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब एक साल पहले महेश गुप्ता ने राजा को काम से निकाल दिया था। जिसकी वजह से वह उनसे बदला लेना चाहता था। इस बीच राजा का बेटा उस पर स्मार्ट फोन खरीदने का दवाब दे रहा था। वहीं जांच में पुलिस को पता चला कि पेशे से ड्राइवर का काम करने वाला राजा अब जुआ खेलने लगा था। जिससे उस पर काफी कर्ज हो गया था। पैसे की चाहत में उसने अपने पुराने मालिक के घर लूटपाट की योजना बनाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विपिन इसका हेल्पर का काम करता है। गिरफ्तार तीनों आरोपी पर पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें