फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत: नोएडा में पांच छात्रों को गाड़ी ने कुचला, एक ने तोड़ा दम, डंपर की टक्कर से दो की गई जान

Sun, 01 May 2022 11:06 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

पहली घटना थाना क्षेत्र के अल्फा इलाके की है, जिसमें गलगोटिया कॉलेज के पांच छात्रों को अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई और चार छात्र घायल हो गए। दूसरी घटना में डंपर चालक ने दो लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के बीटा दो थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने एक घटना में टक्कर मारने वाले डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

 
पहली घटना थाना क्षेत्र के अल्फा इलाके की है, जिसमें गलगोटिया कॉलेज के पांच छात्र खाना खाकर लौट रहे थे। रोड पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में तीन छात्राएं भी शामिल हैं। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना से छात्रों के परिवार में कोहराम मच गया।

पेड़ों में पानी दे रही कर्मियों को डंपर चालक ने मारी टक्कर, मौत
वहीं थाना क्षेत्र के दूसरे हादसे में विकास प्राधिकरण के लिए अनुबंध पर पौधों में पानी लगाने वाले दो कर्मियों को डंपर ने कुचला दिया। हादसे में दोनों कर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें