बीते माह डीयू ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के उन छात्रों के लिए परीक्षाएं आयोजित करने की घोषणा की थी जो कि कोविड या अन्य किसी कारण से परीक्षा में नहीं बैठ सके थे। ऐसे छात्रों के लिए के लिए डीयू ने परीक्षा फॉर्म जारी कर दिए हैं। फॉर्म भरने के लिए 18 जुलाई शाम साढ़े पांच बजे तक का समय दिया गया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मई जून में आयोजित यूजी-पीजी कोर्सेज की चौथी, छठी व आठवें सेमेस्टर की परीक्षा नहीं दे सके विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म जारी कर दिए हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 18 जुलाई शाम साढ़े पांच बजे तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
हर विद्यार्थी के लिए परीक्षा फॉर्म भरना अनिवार्य है। यदि विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म नहीं भरते या फिर उनकी फैकल्टी, कॉलेज या विभाग से फॉर्म को वेरिफाई नहीं किया जाता, तो वह परीक्षा नहीं दे सकेंगे। पोर्टल पर लॉग इन करने पर यदि समस्या आए तो विद्याथी संबंधित फैकल्टी, कॉलेज व विभाग से संपर्क कर सकते हैं। पोर्टल पर दिए लिंक के माध्यम से उन्हें परीक्षा शुल्क का भुगतान भी करना होगा। विद्यार्थियों को फॉर्म के साथ मई-जून परीक्षा के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड को भी अपलोड करना है।
मालूम हो कि बीते माह डीयू ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के उन छात्रों के लिए परीक्षाएं आयोजित करने की घोषणा की थी जो कि कोविड या अन्य किसी कारण से परीक्षा में नहीं बैठ सके थे। कोरोना महामारी के कारण बीते दो साल बाद मई-जून में परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित हुई थी। फिर भी कुछ छात्र परीक्षा नहीं दे पाए।