केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 172 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद का 169, गाजियाबाद का 126, गुरुग्राम का 140 और नोएडा का 131 एक्यूआई रहा।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होने के साथ दिल्ली का मौसम करवट ले रहा है। दिन और रात के चढ़ते पारे के साथ अब सिर्फ सुबह-शाम की ठंड रह गई है। दोपहर में धूप निकलने की वजह से दिन में हल्का गर्मी का अहसास होने लगा है। मौमस विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक लगातार अधिकमत तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 22.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह हल्का स्तर का कोहरा छाया रहा व दोपहर में तेज धूप निकली। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 41 से 100 फीसदी रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के के साथ सुबह हल्का कोहरा रह सकता है। धूप निकलने की वजह से मौसम खुलेगा और आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
विज्ञापन
हल्की बारिश ने धोया प्रदूषण
बुधवार की सुबह हुई हल्की बारिश का असर बृहस्पतिवार तक रहा है। दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता खराब से खिसक कर औसत श्रेणी में पहुंच गई है। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक तेज रफ्तार से चलने वाली हवाओं की वजह से वायु गुणवत्ता में बदलाव की संभावना नहीं है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 172 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद का 169, गाजियाबाद का 126, गुरुग्राम का 140 और नोएडा का 131 एक्यूआई रहा।
वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, बुधवार को बारिश होने व बाद में धूप निकलने से वेंटिलेशन इंडेक्स और मिक्सिंग हाइट बढ़ी है। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार हुआ है। अगले दो दिनों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की वजह से वायु गुणवत्ता के बिगड़ने के आसार नहीं हैं।