स्थानीय एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने बताया कि पिता की मृत्यु हो जाने जाने के उपरांत उसकी मां ने दूसरी शादी की थी। सौतेला पिता उस पर बुरी नजर रखता और मौका मिलते ही अश्लील हरकत करता है। आरोप है कि दो दिन पहले वह घर पर अकेली थी, इसी दौरान पिता ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, और किसी को बताने एवं शिकायत करने पर जाने से मारने की धमकी दी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि पीड़ित किशोरी की तहरीर पर उसके सौतेले पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।