फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाश: बेटे की हत्या के गवाह बुजुर्ग पिता की गोली मारकर हत्या, आरोपियों ने दुकान के बाहर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Tue, 05 Apr 2022 12:13 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कंझावला इलाके के घेवरा गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने बुजुर्ग की हत्या कर दी। घरवालों ने जेल में बंद बेटे के हत्यारे पर हत्या की साजिश रचने की जताई आशंका। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की है। सीसीटीपी फुटेज खंगालकर हत्यारोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
बदमाशों ने बुजुर्ग की हत्या - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कंझावला इलाके में बेटे की हत्या के गवाह पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय बुजुर्ग अपने दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। परिवार वालों ने उसे पास के अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि हत्या की गवाही खत्म करने के लिए जेल में बंद बदमाश ने वारदात की साजिश रची है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त रामेश्वर (62) के रूप में हुई है। वह सपरिवार घेवड़ा गांव में रहता था। वह घर के भूतल पर परचून की दुकान चलाता था। रविवार रात करीब नौ बजे वह दुकान के बाहर खड़ा था। तभी बाइक सवार तीन हमलावर वहां पहुंचे। बदमाश काफी नजदीक जाकर बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। बुजुर्ग को दो गोली लगी। वह घायल होकर वहीं गिर गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उसे पास के अस्पताल में ले गए। उधर बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छानबीन में पता चला कि करीब दो साल पहले बदमाशों ने उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुख्य आरोपी अभी जेल में बंद है। पुलिस को आशंका है कि जेल में बंद बदमाश ने शार्प शूटरों की मदद से वारदात करवाई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें