फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वापसी: यूक्रेन से हिंडन एयरबेस पहुंचे 210 छात्र, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया स्वागत

Fri, 04 Mar 2022 07:56 AM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, नई दिल्ली

सार

भारतीय वायु सेना के विमान यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों में से 210 छात्रों को लेकर रोमानिया के बुखारेस्ट और हंगरी के बुडापेस्ट से गाजियाबाद स्थित हिंडन एयर बेस पहुंचे।
विज्ञापन
operation ganga - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के हमलों के बीच यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है। नागरिकों को सकुशल वापस लाने के लिए सरकार ने अभियान को और तेज करने के लिए कमर कस ली है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह भारतीय वायु सेना के दो सी-17 विमान यूक्रेन में फंसे 210 भारतीय छात्रों को लेकर रोमानिया के बुखारेस्ट और हंगरी के बुडापेस्ट से गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आने वाले भारतीय नागरिकों का स्वागत किया। इसके साथ ही यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एक स्पेशल फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने एयरपोर्ट पर छात्रों का स्वागत किया। उत्तराखंड के रहने वाले छात्र ऋषभ कौशिक अपने पालतू कुत्ते के साथ यूक्रेन से भारत लौटे। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। ऋषभ ने कुत्ते को अपने साथ भारत लाने में आने वाली कठिनाइयों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। उन्होंने सरकार से एनओसी की अनुमति देने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन से लाए जा रहे भारतीय नागरिकों की डिटेल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें