फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 मीटर घसीटा: दिल्ली में मोबाइल लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने की बर्बरता, घसीटने के बाद आरोपियों ने लूटा 

Mon, 20 Jun 2022 10:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

फतेहपुरबेरी इलाके में पीड़ित किराए पर रहता है। 17 जून को वह मोबाइल पर बात करते हुए अपने घर की तरफ पैदल जा रहा था। इस दौरान रास्ते में बाइक सवार दो लोग आए और उसके सामने बाइक रोक दी। लूट का विरोध करने पर उसे 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। इसके बाद मोबाइल छीनकर भाग निकले। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के फतेहपुरबेरी इलाके में मोबाइल लूट का विरोध करने पर एक युवक को बदमाशों ने करीब 500 मीटर तक घसीटा। घसीटने से पहले बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट की थी। घसीटने के बाद बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद युवक को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से बरेली, यूपी निवासी चंद्रेश कुमार (31) फतेहपुरबेरी इलाके में किराए पर रहता है। चंद्रेश ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि 17 जून को वह मोबाइल पर बात करते हुए अपने घर की तरफ पैदल जा रहा था। तभी बाइक सवार दो लोग आए और उसके सामने बाइक रोक दी।
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने चंद्रेश का मोबाइल छीनने की कोशिश की। चंद्रेश ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित ने मोबाइल नहीं छोड़ा तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। घायल होने के बाद चंद्रेश ने मोबाइल छोड़ दिया और आरोपी मोबाइल लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें