फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरेबी महिला मित्र: मैट्रिमोनियल साइट पर युवक से की दोस्ती, खुद को लंदन का बताकर जीता भरोसा, हैरान कर देगी शातिर रीता की ये करतूत

Mon, 20 Jun 2022 10:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के करण विहार में रहने वाले युवक को मैट्रिमोनियल साइट से एक लड़की का नंबर मिला। जिस पर उसकी बात रीता एल्विस से हुई। लड़की ने खुद को लंदन की रहने वाली बताया। भारत आने की बात कहकर उसने खाते में रुपये ट्रांसफर करा लिए। युवक ने मामले की शिकायत साइबर सेल से की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में मैट्रिमोनियल साइट पर युवती से दोस्ती करना एक युवक को भारी पड़ गया। लंदन से दिल्ली आने और उसके पास काफी मात्रा में डॉलर होने से टैक्स लगने की बात कहकर युवती ने युवक से हजारों रुपये ठग लिए। पैसे की और मांग करने पर युवक को ठगी का शक हुआ और उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। बाद में युवक ने इसकी शिकायत साइबर सेल में कर दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की तकनीकी जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

ठगी का शिकार हुआ कमल परिवार सहित करण विहार में रहता है। वह एक बिजली कंपनी में काम करता है। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि मैट्रिमोनियल साइट से एक लड़की का नंबर मिला। जिस पर उसकी बात रीता एल्विस से हुई। रीता ने बताया कि वह लंदन में एक कास्मेटिक कंपनी में काम करती है। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। कुछ दिन बाद युवती ने फोन कर बताया कि वह कंपनी के काम से भारत आ रही है।

25 मई को कमल के पास अनजान नंबर से फोन आया। फोन पर महिला ने बताया कि वह मुंबई एयरपोर्ट से बोल रही है। उसने बताया कि उसकी दोस्त रीता लंदन से मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गई है। उसके पास काफी मात्रा में डॉलर है, जिसकी वजह से टैक्स देना होगा। रीता के पास रुपये नहीं है। फिर उसने बताया कि टैक्स के पांच हजार रुपये लगेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद कमल ने उसके बताए गए बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया। कुछ देर बाद महिला से फोन कर और पैसे की मांग की। कमल को ठगी का एहसास हुआ और उसने महिला को पैसे देने से मना कर दिया। कमल ने ठगी की शिकायत साइबर सेल में की। पुलिस ने शिकायत के बाद पीड़ित का बयान दर्ज किया और इस बाबत ठगी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि फोन नंबर और बैंक खाते के जरिए पुलिस आरोपी महिलाओं की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें