फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: भारी बारिश के कारण इंदिरापुरम में धंस गई निर्माणाधीन सड़क, जलभराव से लोग परेशान

Tue, 06 Aug 2019 07:31 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
इंदिरापुरम में धंसी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में मंगलवार सुबह से लगातार हो रही बारिश ने एक तरफ लोगों को गर्मी और उमस से तो राहत दिया है, लेकिन दूसरी ओर जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में तो ऑटो और दोपहिया वाहनों का चलना दुस्वार हो गया है।

विज्ञापन


नालियों और सड़कों पर इतना पानी भर चुका है कि यह रास्ते से गुजरने वालों के लिए खतरे से खाली नहीं है। इस बीच इंदिरापुरम स्थित डीपीएस के सामने निर्माणाधीन सड़क का एक हिस्सा भारी बारिश के कारण धंस गया। 

यह सड़क एक तरफ प्रशासन के खोखले दावों की पोल खोल रही है, तो वहीं दूसरी ओर लोगों के लिए परेशानी का सबब भी बनी हुई है। इसी जर्जर सड़क के बचे हुए हिस्से के ऊपर कई गाड़ियां चल रही हैं। ऐसे में लोगों की जान को भी खतरा है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल भी इंदिरापुरम में आवासीय इलाके की जमीन धंसने का ऐसा हादसा हुआ था। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से इस समस्या के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें