फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे रिचार्ज करें बिजली का मीटर, पेटीएम और फोनपे से हुआ समझौता

Sat, 12 Oct 2019 06:09 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिजली का बिल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ता अब घर बैठे अपने बिजली के मीटर का रिचार्ज करा सकेंगे। बीएसईएस ने इसके लिए पेटीएम और फोन पे के साथ समझौता किया है। इसके जरिये पैसा ट्रांसफर कर उपभोक्ता अपना मीटर रिचार्ज करा सकेंगे। दूसरी तरफ बीएसईस के मोबाइल एप और वेबसाइट पर भी यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


बीएसईएस अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली सरकार ने बीते दिनों किराएदारों को सस्ती बिजली का फायदा दिलाने के लिए प्रीपेड मीटर देना शुरू किया है। मीटर को उपभोक्ता फ्रेंडली बनाने के लिए बीएसईएस ने पेटीएम और फोनपे से समझौता किया है। 

वह इसके जरिये अपना मीटर रिचार्ज कर सकते हैं। साथ ही मोबाइल एप व वेबसाइट से मीटर रिचार्ज की सुविधा है। इसके अलावा जो लोग तकनीक फ्रेंडली नहीं हैं, वह बीएसईएस के पेमेंट काउंटरों पर जाकर अपने बिजली मीटर को रिचार्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन


रिचार्ज के तरीके:

बीएसईएस वेबसाइट:

अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बीएसईएस राजधानी या बीएसईएस यमुना को सेलेक्ट करें। भुगतान सेक्शन में जाकर ऑनलाइन पेमेंट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद प्रीपेड मीटर रिचार्ज को क्लिक करें। अपना उपभोक्ता अकाउंट (सीए) नंबर व रकम इंटर करें। आपका मीटर रिचार्ज हो जाएगा।

मोबाइल ऐप:

बीएसईएस के मोबाइल एप पर इंस्टेंट पेमेंट के सेक्शन में जाकर प्रीपेड सीए नंबर पर क्लिक करें। इसके बाद अपना सीए नंबर और रकम डालें।

पेटीएम:

पेटीएम एप पर जाकर इलेक्ट्रिसिटी पर क्लिक करें। फिर बोर्ड कॉलम में बीएसईएस राजधानी या बीएसईएस यमुना का चयन करें। इसके बाद प्रीपेड मीटर रिचार्ज को क्लिक करें, फिर अपना सीए नंबर व रकम इंटर करें।  

फोनपे:

फोनपे एप पर जाकर इलेक्ट्रिसिटी पर क्लिक करें। बीएसईएस राजधानी प्रीपेड मीटर रिचार्ज या बीएसईएस यमुना प्राीपेड मीटर रीचार्ज रिचार्ज को सेलेक्ट करें और फिर अपना सीए नंबर व रकम इंटर करें। आपका मीटर रीचार्ज हो जाएगा।
विज्ञापन


मीटर लगवाने के लिए दो दस्तावेज जरूरी

मीटर लगवाने के लिए सिर्फ दो कागजात की जरूरत है। किरायेदारों को रेंट/लीज एग्रीमेंट या पिछले तीन माह के किराए की रसीद तथा आईडी प्रूफ देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें