फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update : दिल्ली में लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड सर्दी, आज के लिए यलो अलर्ट

Mon, 17 Jan 2022 12:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से आगामी 21 और 22 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। 
विज्ञापन
दिल्ली की सर्दी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैदानी इलाकों में जारी कड़ाके की ठंड का दौर रविवार को भी जारी रहा। दिन के लुढ़के पारे की वजह से राजधानी में लगातार चौथे दिन सर्द दिन रिकॉर्ड किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए सर्द दिन दर्ज होने की संभावना जताई है। साथ ही बच्चों व बुजुर्गों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि के मुताबिक, गत 13 जनवरी से शुरू हुआ ठंडे दिन का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। इस कड़ी में दिल्ली के कुछ इलाकों में लगातार चौथे दिन सर्द दिन रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, दिल्ली के आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर इस तरह की स्थिति नहीं रही। जेनामणि के  मुताबिक, लगातार कोहरा और बादल छाए रहने की वजह से अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश व राजस्थान के कुछ हिस्सों में गंभीर स्तर की ठंड से लेकर ठंडा दिन रिकॉर्ड किया जा सकता है। रविवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में अधिक कोहरा दर्ज किया गया। हालांकि, दोपहर 12 बजे के बाद सूरज निकला लोगों को हल्की धूप से थोड़ी बहुत राहत मिली। दिनभर रूक-रूककर धूप निकलने का सिलसिला जारी रहा। शाम होते ही लोग हीटर व अलाव से ठंड से बचने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 17.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 62 से 92 फीसदी रहा। इस वजह से सुबह सड़कों पर मध्यम स्तर तक का कोहरा दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से आगामी 21 और 22 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इस कड़ी में 22 जनवरी के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और यह 11 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान- 16 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- आठ डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय- 5:45 बजे
सूर्योदय का समय-7:15 बजे
-सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। बादलों और सूरज के बीच लुकाछीपी का खेल चलेगा। इस बीच हल्की धूप खिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें