फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: आज आएंगे 14-15 हजार केस, जैन बोले- अब तक टीके की लगाई जा चुकी है कुल 2.85 करोड़ डोज

Mon, 17 Jan 2022 12:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सत्येंद्र जैन ने कहा कि, दिल्ली में अब तक टीके की कुल 2.85 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। दिल्ली में 100 प्रतिशत समर्थ जनसंख्या को कोरोना टीके की पहली डोज लग चुकी है। वहीं 80 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लगी है।
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को कोरोना बुलेटिन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई जानकारियां साझा कीं। सत्येंद्र जैन ने बताया कि आज राजधानी में 14-15 हजार संक्रमण के नए मामले आ सकते हैं, जो कि कल से बहुत कम होंगे।

विज्ञापन


इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली में टीकाकरण के हालात के बारे में भी जानकारी दी। सत्येंद्र जैन ने कहा कि, दिल्ली में अब तक टीके की कुल 2.85 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। दिल्ली में 100 प्रतिशत समर्थ जनसंख्या को कोरोना टीके की पहली डोज लग चुकी है। वहीं 80 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लगी है। साथ ही 1.28 लाख लोगों को बूस्टर डोज भी लग चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा दिल्ली पर लगाए गए आरोपों को लेकर जैन से पूछा गया तो वह बोले, यह सब राजनीतिक बातें हैं, मैं भी बता सकता हूं कि हरियाणा के कितने लोग दिल्ली में पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। कोरोना के लगभग 1000 केस रोज दिल्ली के बाहर के रिपोर्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल अनिल विज ने हरियाणा के तीन जिलों के ऊंचे संक्रमण दर के लिए दिल्ली को दोषी ठहराया था। विज ने कहा था कि दिल्ली से सटे होने के कारण हरियाणा में कोरोना की स्थिति इतनी खराब है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें