फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी छुट्टी से पहले रेलवे की तैयारी: स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों की राह आसान करने की कोशिश, पूरा प्लान तैयार

Sun, 21 Apr 2024 11:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनें चला रहा है। स्टेशन अधीक्षक की सलाह पर अघोषित ट्रेन भी चलाने की योजना तैयार की गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ग्रीष्म ऋतु के दौरान आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के जुलाई महीने तक विशेष ट्रेनों की 542 फेरे ट्रेन लगाएंगी।
विज्ञापन
गर्मी छुट्टी से पहले रेलवे की तैयारी - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी के मौसम में ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को आरक्षित बर्थ तक नहीं मिल रहा है। वहीं अनारक्षित ट्रेन और अनारक्षित कोच ठसाठस भरी हुई चल रही है। ऐसा लग रहा है कि जैसे अभी से ही गर्मी की छुट्टी हो गई हो और लोग सैर-सपाटे के लिए निकल रहे हैं। पूर्वांचल दिशा की तरफ जाने वाले मुसाफिरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि इस दिशा में चलने वाली किसी भी नियमित ट्रेनों में आरक्षित बर्थ खाली नहीं है। इसे ही ध्यान में रख रेलवे ने समर रश को देखते हुए अभी से ही कमर कसनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

उत्तर रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनें चला रहा है। स्टेशन अधीक्षक की सलाह पर अघोषित ट्रेन भी चलाने की योजना तैयार की गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ग्रीष्म ऋतु के दौरान आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के जुलाई महीने तक विशेष ट्रेनों की 542 फेरे ट्रेन लगाएंगी। इनमें दिल्ली के मुख्य स्टेशनों से पटना, दानापुर, मुजफ्फरपुर, जोगबनी, सहरसा, जयनगर, दरभंगा, गोरखपुर, रक्सौल, वाराणसी, गया, वैष्णो देवी कटरा के लिए ट्रेन चलेगी। इसी तरह मुरादाबाद रेल मंडल से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य भारत के लिए 51 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है। देहरादून, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, रोजा और हापुड़ स्टेशनों पर यात्रियों की उमड़ती भीड़ की हर घंटे निगरानी की जा रही है।

भीड़ प्रबंधन पर जोर
अनारक्षित कोचों में यात्रियों के व्यवस्थित प्रवेश के लिए आरपीएफ की टीम तैनात की गई है। स्टेशनों पर ट्रेन पहुंचने के पहले कतार में यात्रियों को खड़ा किया जा रहा है। इस तरह से भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय सुनिश्चित किया गया है। महत्वपूर्ण स्टेशनों पर मे आइ हेल्प यू का बूथ लगाया गया है। ताकि यात्रियों की सहायता और मार्गदर्शन हो सके। इस डेस्क पर टीटीई को तैनात किया गया है अंतिम समय में ट्रेन को निर्धारित प्लेटफार्म की जगह दूसरे प्लेटफार्म में कोई बदलाव नहीं हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भीड़ वाले समय में अधिकारियों को पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल स्टेशनों पर प्रतिनियुक्त किया गया है।

स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा का इंतजाम
पूर्व प्रतीक्षा अवधि के दौरान स्टेशन परिसर में होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है ताकि स्टेशन पर अधिक भीड़ नहीं बढ़े। अजमेरी गेट की तरफ 4500 वर्ग फीट और आनंद विहार टर्मिनल परिसर में 5184 वर्ग फीट का पंडाल लगाया गया है। लाइटिंग, एयर कूलर, पंखे, पानी के नल और मोबाइल शौचालय का भी इंतजाम किया गया है। फूड स्टॉल के साथ ही अनारक्षित टिकट काउंटर की संख्या बढ़ाई गई है। नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन पर 4-4 यूटीएस काउंटर की सुविधा है। पूछताछ काउंटर की संख्या भी बढ़ा दी गई है। आनंद विहार स्टेशन में 15 अतिरिक्त बुकिंग व पूछताछ काउंटर और नई दिल्ली में 20 अतिरिक्त बुकिंग व पूछताछ काउंटर खोलने की योजना है।

वाटर कूलर और वाटर बूथ में पीने का पानी उपलब्ध सुनिश्चित करने का निर्देश रेलवे ने दिया है। पानी के नलों की नियमित रूप से जांच की जा रही है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 35 वाटर कूलर और 33 वाटर बूथ पर लगाए गए। आनंद विहार स्टेशन पर 7 वाटर कूलर और 28 वाटर बूथ लगा है।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था
स्टेशनों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था जिसमें डॉग स्क्वॉड की तैनाती, सभी प्रवेश द्वारों पर बैगेज स्कैनर, मेटल डिटेक्टर, हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर, सभी प्रवेश द्वारों पर मैनिंग, मेगा माइक की सुविधा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में 20 अतिरिक्त रेल सुरक्षा बल कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसी तरह आनंद में 10 अतिरिक्त रेल सुरक्षा बल कर्मचारी तैनाती की गई है। रेल मदद एप और आवश्यकताओं की निगरानी नोडल नियंत्रण के के माध्यम से की जा रही है। सभी स्टेशनों पर एटीवीएम का पूर्ण रूप से कार्य करना सुनिश्चित किया जा रहा है। डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें