देहव्यापार मामले में गिरफ्तार झोलाछाप डॉक्टर संतोष से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने एक गेस्टहाउस संचालक को सेक्टर-15 से गिरफ्तार किया है। गेस्टहाउस से पुलिस ने देहव्यापार में धंधे में धकेली गई एक नाबालिग और तीन युवतियों को मुक्त कराया है। संतोष द्वारा भेजी गई लड़कियों को दलालों के माध्यम से गेस्टहाउस संचालक ग्राहकों के पास भेजता था। यदि दिन में 2-4 घंटे के लिए कमरा चाहिए होता था तो वह भी मुहैया कराता था। संतोष ने करीब 150 लड़कियों को अपने जाल में फांस रखा था।
विज्ञापन
2 of 6
sex racket busted in noida
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-8 में क्लीनिक की आड़ में युवतियों और किशोरियों को अपने जाल में फंसाकर संतोष दिल्ली सराय कालेखां निवासी गेस्ट हाउस संचालक सुमित के पास रखता था। दलाल हाकिम, महिला प्रीति और सौरभ सोशल मीडिया के जरिये जुडे़ हुए थे। हाकिम लड़कियों को प्रीति के जरिये सेक्टर-15 के गेस्ट हाउस के पीछे बने 2 कमरों में छिपाकर रखता था।
विज्ञापन
झोलाछाप डॉक्टर 3 साल में बना करोड़पति
3 of 6
sex racket busted in noida
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, गिरोह के सदस्य गोवा समेत अन्य शहरों में युवतियों व किशोरियों को देह व्यापार के लिए ले जाते थे। कुछ लड़कियों को घर से नौकरी के बहाने बुलाया जाता था और फ्लाइट से दूसरे शहरों में भेजकर शाम तक बुला ली जाती थीं। सभी आरोपियों से आठ मोबाइल बरामद हुए हैं। इनमें करीब 150 लड़कियों के फोटो और अश्लील वीडियो मिले हैं। जबकि इन पर व्हाटसऐप ग्रुप समेत करीब 1500 लोग जुड़े हुए हैं।
और भी खुलासा होना है बाकी
4 of 6
sex racket busted in noida
- फोटो : अमर उजाला
चारों आरोपियों की अदालत ने 60 घंटे की रिमांड मंजूर की गई थी। उन्हीं से पूछताछ के बाद सुमित को पकड़ा गया है। सेक्टर-8 से अपहरण करके किशोरी को एक लाख रुपये में बेचा गया था। पुलिस ने सुमित से 90 हजार रुपये बरामद किए हैं। मूलरूप से बिहार निवासी संतोष करीब 15 साल पहले नोएडा के सेक्टर-8 स्थित जेजे कालोनी में रहने आया था। एक छोटी सी दुकान को किराये पर लेकर उसने क्लीनिक शुरू किया था।
विज्ञापन
झोलाछाप डॉक्टर 3 साल में बना करोड़पति
5 of 6
sex racket busted in noida
- फोटो : अमर उजाला
संतोष के पास अब क्लीनिक के अलावा पांच मंजिल व एक तीन मंजिला मकान है। पुलिसकर्मियों से भी उसकी अच्छी दोस्ती थी। सूत्र बताते हैं देहव्यापार की जानकारी कुछ सिपाहियों को भी थी। करीब 3 साल से वह इस धंधे में लगा था। इसी दौरान उसे सौरभ और हाकिम का साथ मिला था। सौरभ सेक्टर-11 और हाकिम सेक्टर-15 में ग्राहकों की पसंद से ही लड़कियां मुहैया कराता था।
एसपी सिटी, नोएडा अरुण कुमार सिंह ने बताया किभोली-भाली युवतियों को बहला-फुसलाकर देह व्यापार में भेजने के अलावा अपहरण व पोक्सो एक्ट के अलावा मानव तस्करी का भी मामला सामने आया है। इससे सभी आरोपियों के खिलाफ उक्त धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अभी इस मामले में कई और बड़े खुलासे होने बाकी है।