फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली यूनिवर्सिटी में हंगामा: पहलवानों के समर्थन में छात्र संगठनों की मांग, बृजभूषण सिंह को करें गिरफ्तार

Wed, 03 May 2023 09:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने और उनके इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन
छात्राओं को हिरासत में लेती दिल्ली पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठे पहलवानों को दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्राओं का समर्थन मिल गया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी की आर्ट फैकल्टी के परिसर के बाहर मार्च निकालने वाली कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया। वहीं दूसरी तरफ छात्राओं ने पुलिस पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने मार्च निकालने वाली छात्राओं को लिया हिरासत में
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने पहलावानों के समर्थन में एक मार्च निकाला था। मार्च निकाल रहीं छात्राओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इस दौरान कई छात्राओं को चोटें आई थीं। कई छात्राओं के कपड़े भी फट गए थे। बीते 11 दिनों से पहलवानों का  जंतर मंतर पर धरना जारी है। 

विज्ञापन


बृज भूषण सिंह की गिरफ्तारी की छात्र संगठनों ने की मांग 
मालूम हो कि भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर पहलवान जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। बुधवार को प्रदर्शनकारी छात्रों ने मांग की कि भविष्य में महिला पहलवानों को यौन उत्पीड़न का सामना ना करें। इसके लिए एक आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनके साथ मारपीट भी की गई और उन्हें जबरन हिरासत में लिया गया।

बताया जा रहा है कि आइसा, एसएफआई, केवाईएस और भगत सिंह छात्र एकता मंच के लगभग 35 प्रदर्शनकारी कला संकाय के बाहर एकत्र हो गये और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने उन्हें वहां से हटने और इलाके में शांति बनाए रखने को कहा। जब वह वहां से नहीं गए तो उन्हें शांति पूर्वक हटा दिया गया और करीब 30 को हिरासत में लिया गया।

पहलवानों ने की कड़ी निंदा
दिल्ली यूनिवर्सिटी में हुई घटना को लेकर पहलवानों ने कड़ी निंदा की है। साक्षी मलिक ने कहा कि डीयू की छात्राओं ने पहलवानों के समर्थन में एक मार्च निकाला। पुलिस आरोपी को पकड़ने के बजाय लोगों को पकड़ रही है। जो हमारे समर्थन में आ रहे हैं। साक्षी के अलावा बजरंग पुनिया ने भी इस घटना को बहुत ही शर्मनाक बताया है। 
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने और उनके इस्तीफे की मांग की है। कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं ली थी।
विज्ञापन


बृजभूषण की गिरफ्तारी तक धरना रहेगा जारी

दूसरी तरफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों का धरना प्रदर्शन जारी है। पहलवानों ने पुलिस की सिक्योरिटी को वापस कर दिया है। क्योंकि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने पहलवानों की सुरक्षा को लेकर आदेश दिया था। खिलाड़ियों का कहना है कि अगर हम जंतर मंतर पर सुरक्षित नहीं है तो कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। हम अपना धरना बहुत ही शांति के साथ दे रहे हैं। इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा भी पहलवानों से मिलने के लिए जंतर मंतर पहुंचीं। पहलवानों ने साफ कहा है कि बृजभूषण के जेल जाने तक हमारा धरना जारी रहेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें