फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: काला जठेड़ी और कुलदीप रिठाला गैंग के तीन शार्प शूटर गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देने की रच रहे थे साजिश

Fri, 15 Mar 2024 07:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में पुलिस ने गैंगस्टर काला जठेड़ी और कुलदीप रिठाला गैंग के तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर, सात कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी जिला पुलिस ने गैंगस्टर काला जठेड़ी और कुलदीप रिठाला गैंग के तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर, सात कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है। रोहिणी जिला पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार बदमाशों पर निगरानी रख रही है। इसी क्रम में 13 मार्च को कुछ बदमाशों के हथियार लेकर रिठाला गांव में घूमने की जानकारी मिली। सूचना पर तुरंत एंटी ऑर्गनाइज्ड क्राइम सेल की एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम बदमाशों की धरपकड़ के लिए गांव में पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस टीम को मुखबिरों से पता चला कि बदमाश एक इमारत में मौजूद हैं। पुलिस ने उस इमारत के पास पहुंचकर उसे चारों तरफ से घेर लिया। पुलिसकर्मियों के आने की भनक लगते ही एक संदिग्ध वहां से भागने की कोशिश की, जिसे पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दबोच लिया। उससे पूछताछ करने पर पता चला कि इमारत में उसके दो और साथी मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने इमारत में छापा मारकर दो और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए बदमाश की पहचान ऋषि नगर, रोहतक हरियाणा निवासी मनदीप उर्फ मोनू, मुक्तसर पंजाब निवासी हरदीप और शकूरपुर दिल्ली निवासी सुनील उर्फ राज के रूप में हुई है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह काला जठेड़ी गैंग के लिए काम करते हैं। उनके निर्देश पर वारदात को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें