फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: जेल में बंद भूपेंद्र गुप्ता की हार्ट अटैक से मौत, पूर्व विधायक मलखान सिंह की हत्या में था दोषी

Tue, 18 Jun 2024 09:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

आरएलडी के पूर्व इगलास विधायक मलखान सिंह की हत्या के मामले में एक दोषी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में वर्ष 2006 में हुई आरएलडी के पूर्व इगलास विधायक मलखान सिंह की हत्या के एक दोषी भूपेंद्र गुप्ता निवासी विष्णुपुरी अलीगढ़ की रविवार को मेरठ मेडिकल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार दोपहर को तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल रेफर किया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


अलीगढ़ के इगलास विधानसभा से विधायक रहे मलखान सिंह की वर्ष 2006 में उनके घर के बाहर हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें पुलिस ने अलीगढ़ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू समेत 15 के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। इस मामले में गत वर्ष 30 जनवरी को जिला एवं सत्र न्यायालय बुलंदशहर ने तेजवीर समेत सभी 15 अभियुक्तों को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास के साथ अर्थदंड की सजा सुनाई थी। 

इन अभियुक्तों में अलीगढ़ के विष्णुपरी निवासी भूपेंद्र गुप्ता भी शामिल था, तभी से वह अन्य अपराधियों के साथ जिला कारागार में बंद था। उसे हार्ट, सांस की बीमारी थी। इसी के चलते तबीयत खराब होने पर उसका शासकीय खर्च पर मार्च 2024 में मेरठ मेडिकल में ऑपरेशन कराया गया था। जेल अधीक्षक बुलंदशहर आरके जायसवाल ने बताया कि आपरेशन होने के बाद समय समय पर उसे चेकअप के लिए मेडिकल भेजा जाता था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे कारागार अस्पताल से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां भी हालत गंभीर होने पर हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ मेडिकल में उसकी रविवार देर शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मेरठ से उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें