फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन का कहर: स्वास्थ्य मंत्री जैन बोले- दिल्ली में हुआ ओमिक्रॉन का सामुदायिक प्रसार, बिना ट्रेवल हिस्ट्री वाले भी चपेट में

Thu, 30 Dec 2021 11:36 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि बुधवार को कोरोना के जो 923 मामले सामने आए हैं उसमें से 46 प्रतिशत ओमिक्रॉन के मरीज हैं।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में ओमिक्रॉन संक्रमण की स्थिति बेहद भयावह हो गई है, ये बात स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के उस बयान से साफ होता है जिसमें उन्होंने कहा है कि राजधानी में कोरोना के इस नए वैरिएंट का सामुदायिक प्रसार हो चुका है। सत्येंद्र जैन का कहना है कि अब दिल्ली में वो लोग भी ओमिक्रॉन संक्रमित मिल रहे हैं जिनका कोई यात्रा इतिहास नहीं है।

विज्ञापन


सत्येंद्र जैन का कहना है कि, कल(बुधवार) कोरोना के कुल 923 पॉजिटिव मामले आए थे, जिसमें से 46 प्रतिशत मामले ओमिक्रोन के हैं। 200 मरीज अस्पताल में हैं जिनमें 115 बाहर के हैं। अस्पताल में उन्हें एहतियात के रूप में रखा गया है। दिल्ली में स्टेज-1 लागू किया गया है। आगे की पाबंदियों पर डीडीएमए की बैठक में फैसला होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें