फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nupur Sharma Case: जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन मामले में एफआईआर, जोड़ी जा सकती हैं और भी धाराएं

Sat, 11 Jun 2022 11:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रदर्शन मामले में अभी किसी राजनीतिक दल या संगठन का नाम सामने नहीं आया है। करीब 1500 लोग जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने आए थे। नमाज खत्म हुई तो करीब 250-300 लोग बाहर गेट नंबर-एक की ओर आकर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
जामा मस्जिद के बाहर मुसलमानों का प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन के मामले में मध्य जिला पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी के बाद से लगातार विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे लोग पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा व नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग रहे थे। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। करीब 15 से 20 मिनट हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने हालात संभालते हुए लोगों को वहां से हटा दिया। 

विज्ञापन

घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन के मामले में कार्रवाई की बात की थी। अब पुलिस ने इस संबंध में सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति के विरोध-प्रदर्शन कर सरकारी आदेश का उल्लंघन हुआ है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले में और भी धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। मामले की छानबीन जारी है।

 
विज्ञापन

मध्य जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन के मामले में अभी किसी राजनीतिक दल या संगठन का नाम सामने नहीं आया है। मामले की छानबीन जारी है। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने भी प्रदर्शन के मामले से पल्ला झाड़ लिया था। उनका कहना था कि उन्हें नहीं पता कि किसने और किसके कहने पर प्रदर्शन किया। पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि शुक्रवार को करीब 1500 लोग जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने आए थे। नमाज खत्म हुई तो करीब 250-300 लोग बाहर गेट नंबर-एक की ओर आकर प्रदर्शन करने लगे। अमूमन जामा मस्जिद के बाहर पुलिस बल तैनात रहता ही है, शुक्रवार को एहतियात के तौर पर और भी जवानों की तैनाती की गई थी। प्रदर्शन के फौरन बाद हालात पर काबू कर लोगों को वहां से हटा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें