फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफाई का खौफनाक अंजाम: युवक ने पत्नी के लिव-इन पार्टनर को चाकू से गोदा, भाभी कहने वाले दोस्त ने ही महिला से बढ़ाई नजदीकियां

Sat, 11 Jun 2022 09:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सदर बाजार इलाके में हत्याकांड को अंजाम देने के 48 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है। आरोपी को अपनी पत्नी के दूसरे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की बात नागवार थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक युवक ने पत्नी के लिव-इन पार्टनर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त कुणाल (26) के रूप में हुई है। हत्या करने के बाद आरोपी रॉबिन उर्फ अक्षय मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने छानबीन के बाद उसको गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी रॉबिन ने बताया कि कुणाल और वह अच्छे दोस्त थे। कुछ समय पूर्व वह एक मामले में जेल चला गया। इस बीच करीब छह माह पूर्व कुणाल ने उसकी पत्नी से नजदीकियां बढ़ाकर उसके साथ ही रहना शुरू कर दिया था। रॉबिन के मुताबिक उसकी सात साल की बेटी भी पत्नी और कुणाल के साथ ही थी। रॉबिन पहाड़गंज थाने का घोषित बदमाश है। पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि गुरुवार देर रात को सदर बाजार की बस्ती रघुनाथ से एक युवक को चाकू मारने की सूचना मिली थी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक जख्मी हालत में कुणाल को लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया जा चुका था। वहां पहुंचने पर पता चला कि कुणाल की मौत हो चुकी थी।

घटना स्थल पर पुलिस को रीना (बदला हुआ नाम) नामक महिला मिली। उसने बताया कि कुणाल उसका लिव-इन पार्टनर था। उसकी हत्या उसके ही पति रॉबिन ने की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या का मामला दर्ज कर थाना प्रभारी कन्हैया लाल यादव व अन्य टीमों ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी के अलावा टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली। आरोपी का मोबाइल लगातार बंद आ रहा था। शुक्रवार शाम खबर मिली की आरोपी तीस हजारी इलाके में मौजूद है। उसकी लोकेशन का पता कर आरोपी को वहां से दबोच लिया गया।

आरोपी ने कबूल किया जुर्म

पूछताछ के दौरान रॉबिन ने कुणाल की हत्या की बात कबूल कर ली। उसके पास अंडरगारमेंट से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हो गया है। रॉबिन ने बताया कि कुणाल उसका घनिष्ठ दोस्त था। लेकिन जेल जाने पर उसने मौके का फायदा उठाकर उसकी पत्नी से नजदीकियां बढ़ा ली। इसके बाद दोनों ने साथ रहना भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जेल से छूटने के बाद दोस्त की करतूत का पता चला

आरोपी ने बताया कि वह जब जेल से बाहर आया तो उसे इसका पता चला। तभी से उसने कुणाल को सबक सिखाने की ठानी हुई थी। घटना वाले दिन वह अपनी भाभी के साथ लौट रहा था। इस दौरान उसने रीना और कुणाल को एक साथ देख लिया। यह देखकर उसे बहुत गुस्स आया और उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें