फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 नवंबर से मिलेंगे मधुबन-बापूधाम योजना के फार्म

Thu, 26 Nov 2015 01:43 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीए की मधुबन-बापूधाम फ्लैट योजना में पहले आओ-पहले पाओ स्कीम के आवेदन फार्म 30 नवंबर से उपलब्ध होंगे। इसके अंतर्गत ऑनलाइन के साथ ही जीडीए स्वागत कक्ष और योजना के कैंप कार्यालय से मिलने वाले फार्म के जरिए आवेदन होंगे। फार्म की कीमत 1100 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


पसंदीदा फ्लैट के आवंटन के लिए 5 दिसंबर को योजना के सी-ब्लॉक में पहला कैंप लगाया जाएगा। सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक कैंप लगेगा।

तीन बजे के बाद पसंद किए गए फ्लैट का मौके पर ही आवंटन कर दिया जाएगा। योजना 31 मार्च 2016 तक चलेगी। योजना के अंतर्गत अनिवार्य पार्किंग की व्यवस्था है।

जीडीए अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि योजना के फार्म 30 नवंबर से प्राधिकरण कार्यालय और वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। रेडी टू मूव इन फ्लैट्स का आवंटन इसी दिन आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


फ्लैट का प्रकार, एरिया (वर्गमीटर में) और कीमत (रुपये में)
टू बीएचके (ए टाइप) 126.78 50.58 लाख
टू बीएचके (बी टाइप) 131.78 52.58 लाख
थ्री बीएचके (ए टाइप) 152.62 60.89 लाख
थ्री बीएचके (बी टाइप) 156.86 62.59 लाख
थ्री बीएचके स्टडी (ए टाइप) 169.20 67.50 लाख
थ्री बीएचके स्टडी (बी टाइप) 174.20 69.42 लाख
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें