'Workers arrived at the meeting on 9th'
तावडू। शहर के मोहम्मदपुर रोड स्थित कार्यालय पर सोमवार को गुरुग्राम जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी अशोक जैन ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। करीब दस साल के के बाद इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला 9 सितंबर को कार्यकर्ता मिलन समारोह, सोहना में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर समारोह में पहुंचने की अपील कर रहे हैं।
कैथल से तावडू पहुंचे अशोक जैन ने कहा कि इनेलो सुप्रीमो पहली बार जिला गुरुग्राम की पावन धरा से कार्यकर्ता मिलन समारोह की शुरुआत करने जा रहे हैं, जोकि गर्व की बात है। तावडू क्षेत्र की भी अपने आप में एक अलग ही विशेषता है, जहां सभी धर्मों के लोग बड़े प्रेम भाव से रहते हैं। यहां आकर उन्हें अपने घर की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील कर कहा कि कार्यकर्ता ही इनेलो सुप्रीमो की संजीवनी बूटी है, जिसके बल पर वह दस साल की कारावास काट कर कार्यकर्ताओं के बीच आ गए हैं। इनेलो सुप्रीमो ने गरीबों को रोजगार देने की सजा भुगती है। वहीं, जिलाध्यक्ष रोहतास खटाणा लोहटकी ने कहा कि इनेलो में चौधरी देवीलाल की आत्मा बसती है। चौधरी देवीलाल ने ही देश में सर्वप्रथम वृद्धावस्था पेंशन की शुरुआत की थी। इनेलो सुप्रीमो की रिहाई के बाद विरोधी पार्टियों में हलचल मची हुई है। प्रत्येक गांव में जहां भी वह जाते हैं, लोग इनेलो से जुड़ने के लिए लालायित हैं। इनेलो के कुनबे में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले समय में प्रदेश में इनेलो का ही राज होगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राज सिंह सहरावत, पूर्व शिक्षाविद करण सिंह सहरावत, हल्का प्रधान इनेलो चरण सिंह डागर अलीपुरिया, राकेश चेयरमैन, पूर्व वाइस चेयरमैन नपा तावडू बाबू राम सैनी, पपली सरपंच पथरेड़ी, अयूब खान, मान सिंह नंबरदार, नरेंद्र टोकस आदि मौजूद रहे।