फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नरेला रेलवे स्टेशन के पास महिला और दो मासूमों की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर पर टाइल्स मारकर हत्या, महिला-बच्चों की पहचान नहीं हुई
विज्ञापन

किसी परिचित पर दिल्ली लाकर वारदात अंजाम देने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह महिला और दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों के सिर पर टाइल्स से हमला किया गया था। नरेला थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर तीनों की पहचान का प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार, सुबह नरेला रेलवे स्टेशन के पास महिला और दो बच्चों के शव पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद बाहरी उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त देवेश महला और रेलवे पुलिस उपायुक्त हरिश एचपी भी मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि करीब 28 साल की महिला, ढाई साल की बच्ची व छह से आठ माह के बच्चे के सिर पर टाइल्स से हमला किया गया है। पास ही खून से सनी टाइल्स पड़ी थी। महिला के पास से कोई सामान नहीं मिला है। तीनों ने नए कपड़े पहन रखे थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला किसी ट्रेन से नरेला स्टेशन पर उतरी होगी। इसके बाद बच्चों को लेकर पैदल ही घर जा रही होगी। इस दौरान स्टेशन से तीस मीटर दूर ही किसी ने हमला कर दिया। पीछे से महिला के कपड़े फटे होने से जबरदस्ती करने की आशंका है। पुलिस ने यह भी आशंका जताई है कि किसी परिचित ने महिला और बच्चों को यहां लाने के बाद हमला किया है। पुलिस आसपास के इलाके में तीनों की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



असामाजिक तत्वों को हिरासत में लिया
बाहरी दिल्ली के रेलवे स्टेशनों के पास असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। रात में बाहरी दिल्ली के स्टेशनों पर बदमाश वारदात को अंजाम देने से नहीं हिचकते हैं। ऐसे में इन पर भी शक है। पुलिस ने कुछ असामाजिक तत्वों व नशेड़ियों को हिरासत में लेकर मामले के बाबत पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें