फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिहार के दो गैंगस्टर दिल्ली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में लूटपाट, हत्या की वारदात के बाद आ गए थे दिल्ली
विज्ञापन

आरोपियों से एक पिस्टल व छह कारतूस बरामद किए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
स्पेशल सेल को बिहार के दो नामी गैंगस्टरों को पकड़ने में कामयाबी मिली है। आरोपियों की पहचान सारण, बिहार निवासी धीरज कुमार सिंह उर्फ टमाटर (25) व छपरा निवासी लक्खू सिंह उर्फ लक्ष्मण (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल व छह कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने एक माह के भीतर बिहार में लूटपाट और हत्या की थी। एक मामले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी फरार हो गए थे। आरोपी पहले गुजरात गए और फिर दिल्ली आ गए। दोनों दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों से हाथ मिलकर यहां पैर जमाना चाह रहे थे।स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि बिहार के गैंगस्टर पंजाबी बाग ट्रांसपोर्ट नगर के पास आने वाले हैं। रात करीब 11:30 बजे धीरज और लक्खू को आता देखकर उन्हें दबोचने का प्रयास किया गया, लेकिन धीरज ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। पुलिस ने घेरकर दोनों को पकड़ लिया। इनके पास से पिस्टल व छह कारतूस बरामद हुए। धीरज 9 व लक्खू 5 वारदातों में शामिल रहा है। कई मामलों में बिहार पुलिस को दोनों की तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें