फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा कर पत्नी मायके गई तो पति ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़ा कर पत्नी मायके गई, पति ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

दनकौर के कस्बे में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पत्नी से झगड़े के बाद गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में पता चला है कि ऊधम की शादी करीब नौ माह पहले हुई थी। पत्नी उसके शराब पीने से बहुत परेशान थी।
विज्ञापन

इस बात पर आए दिन दोनों में झगड़ा होता था। पति की हरकतों से परेशान होकर पत्नी झगड़ा कर एक माह पहले मायके चली गई थी। पिछले कुछ दिनों से ऊधम पत्नी को वापस लाने का प्रयास कर रहा था लेकिन पत्नी ने आने से मना कर दिया था। इस बात से आहत होकर उसने आत्महत्या करली। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि घटना की मौखिक सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें