महिला की मौत मामले में डॉक्टर समेत दो गिरफ्तार, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
जेवर के कोतवाली पुलिस ने गलत इंजेक्शन से महिला की मौत के मामले में चिकित्सक और सहायक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया। बृहस्पतिवार को जेवर के मोहल्ला वैश्य खटीक निवासी विनोद की शादीशुदा बेटी राखी (20) का कस्बे के एक क्लीनिक में इलाज चल रहा था।
आरोप है कि गलत इंजेक्शन के कारण उसकी मौत हो गई। राखी के भाई जितेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने क्लीनिक संचालक समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। परिजनों ने जाम लगाकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। मंगलवार को पुलिस ने मोहल्ला होली चौक निवासी कैलाश को घर और पलवल के गांव लालवा निवासी डॉ. राजेंद्र सिंह को जेवर खुर्जा रोड से गिरफ्तार किया है।