फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस कुत्ता भौंका तो सिपाही ने डंडे से पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-44 की गली में लावारिस कुत्ते के भौंकने पर दिल्ली पुलिस के सिपाही ने डंडे से पीट-पीटकर उसे मार डाला। रविवार रात को हुई इस घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर हंगामा शुरू हो गया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस मामले की शिकायत की। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सेक्टर-44 निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसे थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी दिल्ली पुलिस के सिक्योरिटी सेल में सिपाही है।
विज्ञापन

सनलाइट टावर, सेक्टर-44 निवासी शिखा राय ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रविवार रात को उनकी गली में एक लावारिस कुत्ता घूम रहा था। जिसे विनोद कुमार नामक शख्स ने पीट-पीटकर मार डाला। सोसाइटी के आसपास रहने वाले लोगों का आरोप है कि कुत्ता भौंक रहा था। इससे नाराज होकर सिपाही ने उसे मार डाला। इस घटना के बाद पशु प्रेमी व अन्य लोग वहां पहुंच गए। मौके पर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष आपस में कहासुनी करते दिख रहे हैं। घटना के बाद देर रात को मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की। अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि शिखा राय नामक महिला की तहरीर पर विनोद कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जमानती धारा होने के कारण उसे थाने से जमानत दे दी गई।
सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
इस घटना के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस मामले में शिकायत की। साथ ही कई वीडियो शेयर किए गए। पशु प्रेमी कावेरी राणा भारद्वाज ने इस मामले को ट्वीट कर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने ट्वीट के जवाब में कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में नोएडा पुलिस की तरफ से ट्वीट कर आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें