फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बेच रहा था हथियार, साइबर सेल ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी हितेश । - फोटो : Ashram
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने सोशल मीडिया पर खुलेआम हथियार बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। हरियाणा के मानेसर से गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जोधपुर, राजस्थान निवासी हितेश सिंह उर्फ लंगड़ा (38) के रूप में हुई है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं। उसके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस व मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या की जांच कर रही पुलिस टीम को पता चला कि ‘लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप’ के नाम फेसबुक पर पेज बनाकर हथियार बेचे जा रहे हैं। साइबर क्राइम के पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि बनाए गए पेज की छानबीन शुरू की। उसकी फ्रेंडलिस्ट के जरिये पुलिस आरोपी हितेश के अलग पेज पर पहुंची। हितेश ने हथियारों की फोटो के अलावा वीडियो भी अपलोड किए थे। पुलिस ने नकली ग्राहक बनकर हथियार का सौदा किया। आरोपी ने असलहे का वीडियो भी शेयर किया। पुलिस की टीम ने दिए गए बैंक खाते में एडवांस के तौर पर रकम भी डाल दी। बाकी रकम हथियार की डिलीवरी के समय देने की बात हुई। हरियाणा के मानेसर में हितेश बाकी पेमेंट लेने पहुंचा। जहां साइबर सेल की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वर्ष 2010 में उसने अपराध शुरू किया था। जले में उसकी मुलाकात डकैत धान सिंह पिप्रोली से हुई। हितेश ने उसे अपना गुरु बना लिया। हितेश जेल से बाहर आया तो धान सिंह ने उसे प्राइवेट बस ऑपरेटर शैतान सिंह की हत्या की सुपारी दी। हितेश के हमले में शैतान बच गया। हालांकि वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा। उसके खिलाफ 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान में बैठे लोगों से संपर्क में था आरोपी
साइबर सेल की टीम ने उसके फोन की जांच की। फोन से विदेशियों से बातचीत के सबूत मिले हैं, उसी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। उससे पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। वह लगातार पाकिस्तान में बैठे लोगों के संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें