फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने वालों को दवाइयों पर छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। क्षेत्र में अधिक से अधिक लोग कोरोना टीकाकरण करवाएं, इसके लिए पुन्हाना की एसडीएम अपने स्तर पर हर संभव प्रयास कर रही हैं। एसडीएम की अपील पर वाहन बेचने वालों ने वैक्सीन लगवाने वालों को हेलमेट आदि के ऑफर की घोषणा की थी, वहीं शनिवार को दवाई विक्रेता संघ ने एसडीएम के साथ बैठक कर भरोसा दिया कि जो आदमी पहली वैक्सीन डोज लगवाने की पर्ची दिखाएगी, उसे दवाइयां खरीदने पर पांच फीसदी और दोनो डोज लगवाने वालों को 10 फीसदी तक छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

दवाई विक्रेता संघ पिनगवां के उपाध्यक्ष रवि बत्रा ने बताया कि एसडीएम की अपील पर उन्होंने दवाइयों की खरीद पर पांच से दस फीसदी छूट देने की घोषणा की है। उनका कहना है कि सरकार और प्रशासन चाहता है कि लोगों की जिंदगी को सुरक्षित किया जाए। उन्होंने भी इसी मकसद से दवाइयों की बिक्री में छूट देने की शुरुआत की है। रवि बत्रा का कहना है कि पुन्हाना खंड में आने वाले सभी दवाई विक्रेताओं को यह छूट देनी होगी, जो विक्रेता लोगों को दवाई पर छूट नहीं देगा, दवाई विक्रेता संघ उससे जवाब तलब करेगा।
जाजुका गांव में हुआ सौ फीसदी टीकाकरण
नूंह। खंड स्थित गांव जाजुका जिले में शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण करवाने वाला पहला गांव बन गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दूबे ने बताया कि नूंह जिले में कोरोना टीकाकरण धीमी गति से चल रहा है। लेकिन, अब लोगों का निरंतर सहयोग मिल रहा है। जिसके बल पर हमें यह कामयाबी मिली है। जिले के अन्य कई गांव भी टीकाकरण के मामले में लगातार आगे आ रहे हैं। उन्होंने लोगों ने आह्वान किया कि कोरोना संक्रमण को जड़ से खत्म करने के लिए अपना टीकाकरण कराएं। वहीं, शनिवार को जिले के 162 स्थानों 5700 लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। जिले में वैक्सीन की कुल 4 लाख 57 हजार 458 डोज लग चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 162 वैक्सीनेशन सेंटरों में 4264 लोगों को पहली और 1436 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। सीएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कैंप में आने वाले लोगों को किसी प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है। सभी लोगों का पहले आओ पहले लगवाओ की तर्ज पर मौके पर ही रजिस्ट्रेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें