चार साल की बच्ची को पीटने वाले मौसा-मौसी गिरफ्तार
आरोपी दंपती तीन माह से थे फरार, दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया
दनकौर (संवाद)। चार साल की बच्ची पर अत्याचार करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को ओमकार भाटी और उसकी पत्नी लक्ष्मी को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी दंपती बच्ची के मौसा-मौसी हैं।
पुलिस के मुताबिक, कोरोना काल में बच्ची के पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद बच्ची को आरोपी दंपती के पास छोड़कर उसकी मां किसी युवक के साथ चली गई। तब से बच्ची दनकौर कस्बे में मौसा-मौसी के पास रह रही थी। आरोपी पति-पत्नी मासूम से घर का काम कराते थे। काम नहीं कर पाने पर उसकी पिटाई करते थे।
जनवरी में दंपती ने बच्ची को इतना पीटा कि उसकी आंख समेत शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट आई थी। जानकारी होने पर पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड लाइन केयर सेंटर भेज दिया था। वहीं, घटना के बाद से फरार आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मासूम बच्ची को यातनाएं देने के आरोप में दोनों पर केस दर्ज किया गया था।
999999999999999
दीपक शर्मा, दनकौर
मासूम पर जुल्म ढहाने वाले मौसा-मौसी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने करीब तीन माह पहले एक मासूम बच्ची पर जुल्म ढहाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी मौसा-मौसी ओमकार भाटी और लक्ष्मी को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी दंपति ने बच्ची को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया था। आरोपी पीड़ित को कस्बे में छोड़कर फरार हो गए थे। बच्ची को उसकी मां मौसा और मौसी के पास छोड़कर किसी व्यक्ति के साथ फरार हो गई थी। जिसके बाद से वह