नई दिल्ली। यूजीसी नेट की दिसंबर 2020 और जून 2021 में स्थगित की गई परीक्षाएं अब 6 अक्तूबर से 19 अक्तूबर के बीच आयोजित की जाएंगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कोरोना संक्रमण बढ़ने के चलते पूर्व में इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। अब एनटीए ने इन परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा की है।
एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यूजीसी नेट की परीक्षा पहले 6 से 11 अक्तूबर तक आयोजित करने का फैसला लिया गया था, लेकिन 10 अक्तूबर को कुछ राष्ट्रीय परीक्षा आयोजित होनी हैं। इसके चलते तारीखों में टकराव हो रहा था। इस कारण यूजीसी नेट परीक्षा की तारीखों को बदला गया है। नई तारीखों के तहत अब 6 से 8 अक्तूबर और 17 अक्तूबर से 19 अक्तूबर के बीच परीक्षा आयोजित होगी।