फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिहिर भोज प्रकरण: गुर्जर सम्राट की प्रतिमा के शिलापट्ट पर पोती कालीख, दो सपाई गिरफ्तार

Wed, 29 Sep 2021 06:14 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, दादरी

सार

समाजवादी युवजन सभा जिला अध्यक्ष दीपक नागर को देर रात दो बजे ईकोटेक दादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल डीसीपी विशाल पाण्डेय ने बताया कि इस मामले में दीपक नागर के अलावा एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए दो सपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी के सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा के आगे गुर्जर शब्द लिखने न लिखने को लेकर शुरू हुए विवाद में मंगलवार को कई घटनाक्रम सामने आए। गुर्जर स्वाभिमान महापंचायत और आगे की रणनीति तय करने के लिए बनाई गई विभिन्न राज्यों की 151 सदस्यों की समिति के दबाव में शिलापट पर सम्राट मिहिर भोज के आगे गुर्जर शब्द लिख दिया गया है। मंगलवार सुबह राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए ट्वीटर और फेसबुक पर फोटो पोस्ट की। इस दौरान शिलापट पर गुर्जर लिखा दिखाई दिया। 
विज्ञापन


प्रतिमा का शुद्धिकरण कर कई नामों पर पोती कालीख
इसके बाद गुर्जर समाज व समिति के सदस्य दादरी के सम्राट मिहिर भोज कॉलेज में पहुंच गए। यहां उन्होंने सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा का गंगाजल से नहलाकर शुद्धिकरण किया। इसके बाद शिलापट पर लिखे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और विधायक तेजपाल नागर के नाम पर काला पेंट कर दिया गया। 

दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
हालांकि इस पेंट को कुछ देर बाद ही हटाकर मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई। वहीं, समाजवादी युवजन सभा जिला अध्यक्ष दीपक नागर को देर रात दो बजे ईकोटेक दादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल डीसीपी विशाल पाण्डेय ने बताया कि इस मामले में दीपक नागर के अलावा एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


यहां से शुरू हुआ था विवाद
22 सितंबर को दादरी के सम्राट मिहिर भोज कॉलेज में प्रतिमा अनावरण से पूर्व ही शुरू हुआ विवाद अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुर्जर शब्द हटाकर प्रतिमा अनावरण करने पर गुर्जर समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। इसको लेकर रविवार को गुर्जर स्वाभिमान महापंचायत बुलाई गई थी। पुलिस ने दादरी शहर को छावनी में तब्दील करते हुए नाकाबंदी कर दी थी। 

इसके बावजूद गुर्जर समाज के जिले, दूसरे शहर व प्रदेशों से आए लोग चिटहेरा गांव में पंचायत करने में कामयाब हो गए। दो सौ से अधिक लोगों को यहां से गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया। इसके बाद पुलिस लाइन में भी पंचायत की गई। पंचायत में 151 सदस्यों की राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति का गठन किया गया। 

इसमें यूपी के अलावा हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों के लोग भी शामिल किए। समिति की अगली बैठक दो अक्तूबर को होनी है और इसमें आगे की रणनीति तय होनी है लेकिन इससे पहले ही गुर्जर स्वाभिमान महापंचायत और समिति के दबाव में प्रतिमा के शिलापट पर गुर्जर शब्द लिख दिया गया।

फेसबुक लाइव कर दिखाया गया कार्यक्रम
बताया गया है कि शिलापट पर गुर्जर शब्द लिखने के बाद ही पुलिस फोर्स भी हटा ली गई थी। लेकिन गुर्जर समाज व समिति के सदस्य प्रतिमा के पास ग्रिल से बने गेट को फांदकर दाखिल हो गए। उन्होंने फेसबुक पर लाइव कर गंगाजल से नहलाकर शुद्धिकरण किया गया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी लाइव वीडियो में लोगों से बाहर आने की अपील करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें