फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड हत्याकांड में दो सगे भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर। पुलिस ने जेवर के चांचली गांव में हुई होमगार्ड की हत्या के मामले में दो सगे भाइयों अंकुश और सतीश को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से एक तमंचा और बाइक बरामद हुई है। जांच में यह बात सामने आई है कि युवती को लेकर हुए विवाद में आरोपियों से कहासुनी के बाद हुई फायरिंग में होमगार्ड को गोली लगी थी। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस की तीन टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार शाम जारचा थाने के बिसाहड़ा गांव निवासी पिंटू की चांचली गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात में बिसाहड़ा निवासी मोनू घायल हो गया था। दोनों को अपने साथ लेकर आने वाला बिसाहड़ा हत्याकांड का आरोपी हरिओम मौके से फरार हो गया। मोनू के पिता पुष्पेंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
शुक्रवार को पुलिस ने महाबलीपुर चांचली मोड़ से आरोपी अंकुश व सतीश को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट, एक तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक बिसाहड़ा गांव निवासी हरिओम का चांचली निवासी सतीश से एक लड़की को लेकर विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। जिसके बाद चली गोली पिंटू को लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस घटना में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें